माॅस्को में तालेबान और अफ़ग़ानी नेताओं की बैठक
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75724-माॅस्को_में_तालेबान_और_अफ़ग़ानी_नेताओं_की_बैठक
रूस की राजधानी माॅस्को में तालेबान गुट और अफ़ग़ानिस्तान के राजनैतिक दलों के बीच दूसरी बैठक चल रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २९, २०१९ ०९:०५ Asia/Kolkata
  • माॅस्को में तालेबान और अफ़ग़ानी नेताओं की बैठक

रूस की राजधानी माॅस्को में तालेबान गुट और अफ़ग़ानिस्तान के राजनैतिक दलों के बीच दूसरी बैठक चल रही है।

अफ़ग़ानिस्तान के संचार माध्यमों के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान संकट के समाधान के उद्देश्य से यह बैठक मंगलवार को माॅस्को में आरंभ हुई थी।  बैठक बुधवार को भी जारी रही।  तालेबान गुट और अफ़ग़ानिस्तान के राजनैतिक दलों की इस बैठक का उद्घाटन भाषण रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ ने दिया जिसके बाद बैठक में भाग लेने वाले अफ़ग़ानी नेताओं ने एक के बाद एक करके अपने भाषण दिये।  अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने इस बैठक में कहा कि यह बैठक, देश में जारी झड़पों को समाप्त कराने का उपयुक्त अवसर है।

माॅस्को में आयोजि बैठक में तालेबान के प्रतिनिधि मुल्ला अब्दुल ग़नी बरादर ने कहा कि तालेबान, अफ़ग़ानिस्तान में शांति के इच्छुक हैं किंतु उनका मानना है कि शांति के मार्ग की बाधाओं को दूर किया जाए।  उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के अतिग्रहण के समाप्त किये जाने पर बल दिया।  ज्ञात रहे कि तालेबान गुट और अफ़ग़ानिस्तान के राजनैतिक दलों के बीच पहली बैठक पिछले साल माॅस्को में हुई थी।