अफ़ग़ानिस्तान, तालेबान और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें, 34 हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75768-अफ़ग़ानिस्तान_तालेबान_और_सुरक्षाबलों_के_बीच_झड़पें_34_हताहत_व_घायल
तालेबान ने अफ़ग़ान सुरक्षा बलों पर दो विभिन्न स्थानों पर हमले किए जिनमें 34 सुरक्षाकर्मी हताहत व घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०१९ १२:४८ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान, तालेबान और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें, 34 हताहत व घायल

तालेबान ने अफ़ग़ान सुरक्षा बलों पर दो विभिन्न स्थानों पर हमले किए जिनमें 34 सुरक्षाकर्मी हताहत व घायल हो गये।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के ग़ूर प्रांत में पुलिस चेक पोस्ट पर तालेबान और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों में 18 पुलिसकर्मी हताहत और 7 घायल हो गये।

दूसरी ओर लूगर प्रांत में भी तालेबान ने अफ़ग़ान सेना की चेकपोस्ट पर हमला किया जिसके परिणाम में 5 कर्मी हताहत और 4 घायल हो गये। तालेबान इसी प्रकार 4 सैन्यकर्मियों का अपहरण करके अपने साथ ले गये।

अफ़ग़ान सेना ने अपहृत किए गये सुरक्षाकर्मियों की वापसी के लिए क्षेत्र में सर्च आप्रेश्न शुरु कर दिया है किन्तु अब तक किसी सुरक्षाकर्मी की वापसी की सूचना नहीं है। सर्च आप्रेशन के दौरान सुरक्षाबलों को प्रतिरोध का सामना है। (AK)