रूस भी इन्सटैक्स का हिस्सा बनना चाहता है
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75972-रूस_भी_इन्सटैक्स_का_हिस्सा_बनना_चाहता_है
यूरोपीय संघ में रूस के प्रतिनिधि का कहना है कि ईरान के साथ वित्तीय लेनदेन सिस्टम इन्सटैक्स में रूस के शामिल होने के बारे में वार्ता हो रही है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jun ०६, २०१९ १४:५२ Asia/Kolkata
  • रूस भी इन्सटैक्स का हिस्सा बनना चाहता है

यूरोपीय संघ में रूस के प्रतिनिधि का कहना है कि ईरान के साथ वित्तीय लेनदेन सिस्टम इन्सटैक्स में रूस के शामिल होने के बारे में वार्ता हो रही है।

रूसी समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय संघ में रूस के प्रतिनिधि विलादीमीर चीज़ोफ़ ने कहा है कि इन्सटैक्स में रूस के शामिल होने के बारे में वार्ता जारी है और इस सिस्टम को स्थापित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इन्सटैक्स सिस्टम की ब्रिटेन, फ़्रांस और जर्मनी ने 1 फ़रवरी 2019 को घोषणा की थी किन्तु यह सिस्टम अब तक स्थापित नहीं किया जा सका है।

इन्सटैक्स सिस्टम का केन्द्र पेरिस को बनाया गया है जबकि व्यवहारिक मामलों की ज़िम्मेदारी जर्मनी के पास है और ब्रिटेन इसकी निरिक्षक कमेटी का चेयरमैन है। (AK)