अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की गतिविधियां चिंता का विषयः अब्दुर्रशीद दूसतम
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76027-अफ़ग़ानिस्तान_में_दाइश_की_गतिविधियां_चिंता_का_विषयः_अब्दुर्रशीद_दूसतम
अफ़ग़ानिस्तान के उप राष्ट्रपति ने देश के उत्तरी क्षेत्र में दाइश की गुप्त गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०८, २०१९ ११:३६ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की गतिविधियां चिंता का विषयः अब्दुर्रशीद दूसतम

अफ़ग़ानिस्तान के उप राष्ट्रपति ने देश के उत्तरी क्षेत्र में दाइश की गुप्त गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की है।

जनरल अब्दुर्रशीद दूसतम ने शनिवार को अफ़ग़ानिस्तान के जूज़जान प्रांत में सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश गोपनीय ढंग से इस प्रांत के दरज़ाब नगर में गतिविधियां कर रहा है।  इसी बीच जूज़जान प्रांत के पुलिस प्रमुख अब्दुल वाहिद विजदान ने भी इस प्रांत में दाइश की गतिविधियों की बात स्वीकार की है।  उन्होंने कहा कि अभी तक दाइश ने इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति की घोषणा नहीं की है और उसकी गतिविधियां बहुत ही गोपनीय ढंग से की जा रही हैं।  हालांकि पिछले दो वर्षों के दौरान इस प्रांत में तालेबान और दाइश के सदस्यों के बीच गंभीर झड़पों की ख़बरें आती रही हैं।  वैसे अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत में पिछले लंबे समय से दाइश की उपस्थिति रही है।

ज्ञात रहे कि हालांकि अमरीका का दावा है कि वह अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष कर रहा है किंतु कई बार यह देखा जा चुका है कि अमरीकी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के मुक़ाबले में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश का समर्थन करते हैं।