पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ़ ज़रदारी गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76093-पाकिस्तान_के_पूर्व_राष्ट्रपति_आसिफ़_ज़रदारी_गिरफ़्तार
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी को पाकिस्तान के नेशनल एकाउंटीब्लिटी ब्यूरो (नैब) ने सोमवार को गिरफ़्तार कर लिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १०, २०१९ १३:४४ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ़ ज़रदारी गिरफ़्तार

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी को पाकिस्तान के नेशनल एकाउंटीब्लिटी ब्यूरो (नैब) ने सोमवार को गिरफ़्तार कर लिया।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, फ़र्ज़ी खाता मामले का सामना कर रहे पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह अध्यक्ष आसिफ़ अली ज़रदारी और उनकी बहन फ़रयाल तालपूर को सोमवार को उस समय तगड़ा झटका लगा जब इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने उन्हें स्थाई ज़मानत देने से इंकार करते हुए क़ानून प्रवर्तन एजेंसियों को दोनों को गिरफ़्तार करने की अनुमति दे दी। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अमीर फ़ारूख़ और न्यायमूर्ति मोहसिन अख़्तर कयानी की खंडपीठ आसिफ़ ज़रदारी और उनकी बहन के द्वारा कथित एक फ़र्ज़ी खाता मामले की सुनिवाई कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाकिस्‍तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ़ ज़रदारी पर करोड़ों डॉलर के धन की हेराफेरी का आरोप है। इस मामले में उनकी बहन फ़ारयाल तालपुर भी आरोपी हैं। इन पर कई फर्ज़ी बैंक अकाउंट रखने का आरोप है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, दोनों इस मामले की सुनवाई के दौरान सोमवार को कोर्ट में पेश भी हुए थे, पर तब उन्‍हें गिरफ़्तार नहीं किया गया था। लेकिन दो घंटे बाद ही पाकिस्तान के नेशनल एकाउंटीब्लिटी ब्यूरो (नैब) ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया। ज़रदारी की गिरफ़्तारी को विरोध करते हुए उनकी पार्टी के सांसदों ने अपने देश की संसद में हंगामा कर दिया।

संसद सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की नेता शाज़िया मरी ने कहा कि नैब बिना कारण के हमारी पार्टी के सह अध्यक्ष को परेशान रहा है। उन्होंने कहा कि यह कैसा लोकतंत्र है जिसमें हमारे मुंह बंद किए जा रहे हैं? शाज़िया ने प्रश्न किया कि, क्या देश में सरकारी कर्मचारियों पर नैब का क़ानून लागू नहीं होता? और अगर होता है तो फिर उन्हें क्यों गिरफ़्तार नहीं किया जाता? (RZ)