ताजिकिस्तान में सीका सम्मेलन शुरु
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76225-ताजिकिस्तान_में_सीका_सम्मेलन_शुरु
ताजिकिस्तान की राजधानी दोशंबे में एशिया में आपसी प्रभाव व विश्वास बहाली के उपाय सम्मेलन सीका का पांचवां शिखर सम्मेलन चल रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १५, २०१९ १०:५१ Asia/Kolkata
  • ताजिकिस्तान में सीका सम्मेलन शुरु

ताजिकिस्तान की राजधानी दोशंबे में एशिया में आपसी प्रभाव व विश्वास बहाली के उपाय सम्मेलन सीका का पांचवां शिखर सम्मेलन चल रहा है।

इरना के अनुसार, ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमाम अली रहमान ने इस सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में सम्मेलन में भाग लेने वाले राष्ट्राध्यक्षों व अन्य गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस सम्मेलन को ईरानी राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने संबोधित किया।

इस सम्मेलन में भारतीय विदेश मंत्री एस जय शंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने इस अवसर पर ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमाम अली रहमान से मुलाक़ात की।

सीका का विचार क़ज़्ज़ाक़िस्तान के पूर्व राष्ट्रपति नूर सुल्तान नज़रबाएफ़ ने 1992 में पेश किया था, जिसका लक्ष्य एशिया में सुरक्षा व स्थिरता के लिए इस महाद्वीप के देशों के बच सहयोग व द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करना है। यह मंच 1996 में आधिकारिक रूप से क़ायम हुआ।

इस समय सीका के 22 सदस्य और 12 पर्यवेक्षक सदस्य हैं। इसके पर्यवेक्षक सदस्यों में संयुक्त राष्ट्र संघ, योरोपीय सुरक्षा व सहयोग संगठन, मलेशिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, जापान, युक्रेन और अमरीका हैं।

इस्लामी गणतंत्र ईरान, क़ज़्ज़ाक़िस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, चीन, रूस, भारत, फ़िलिस्तीन, मंगोलिया, क़िरक़ीज़िस्तान, उज़्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, आज़रबाइजान गणराज्य और थाईलैंड इसके सदस्य देश हैं। (MAQ/N)