पाकिस्तानी और अमरीकी विदेशमंत्रियों के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76318-पाकिस्तानी_और_अमरीकी_विदेशमंत्रियों_के_बीच_महत्वपूर्ण_मुद्दों_पर_चर्चा
पाकिस्तान के विदेशमंत्री और उनके अमरीकी समकक्ष माइक पोम्पियो के बीच टेलीफ़ोनी वार्ता में विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १८, २०१९ ०८:२२ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तानी और अमरीकी विदेशमंत्रियों के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

पाकिस्तान के विदेशमंत्री और उनके अमरीकी समकक्ष माइक पोम्पियो के बीच टेलीफ़ोनी वार्ता में विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया।

पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार लंदन में मौजूद पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद क़ुरैशी का अमरीकी समकक्ष माइक पोम्पियो से संपर्क हुआ।

वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की स्थिति सहित परस्पर रुचि के विषयों पर विचार विमर्श किया गया।

पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने नेश्नल एक्शन प्लान के अंतर्गत पाकिस्तान की ओर से की गयी अहम कार्यवाहियों से अमरीकी समकक्ष को अवगत किया।

दोनों विदेशमंत्रियों के बीच फ़ाइनेन्शल एक्शन टास्क फ़ोर्स की ओर से प्रस्तावित कार्यवाहियों पर अमल के हवाले से भी बातचीत हुई।

शाह महमूद क़ुरैशी का कहना था कि क्षेत्र में शांति व सुरक्षा के विस्तार के लिए पाकिस्तान-अमरीका परस्पर संबंध बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। (AK)