ईरान परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध रहा हैः राष्ट्रसंघ
सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 2231 के अनुसार राष्ट्रसंघ के महासचिव की ज़िम्मेदारी है कि वह हर 6 महीने में परमाणु समझौते के क्रियान्वयन के संबंध में रिपोर्ट पेश करें।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एन्टोनियो गुटेरस ने बल देकर कहा है कि ईरान परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध रहा है।
उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी को ईरान की परमाणु गतिविधियों में कोई दिशाभेद नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान की परमाणु गतिविधियों की निगरानी जारी है और जारी रहेगी।
सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 2231 के अनुसार राष्ट्रसंघ के महासचिव की ज़िम्मेदारी है कि वह हर 6 महीने में परमाणु समझौते के क्रियान्वयन के संबंध में रिपोर्ट पेश करें।
आशा है कि 26 जून को राष्ट्रसंघ के महासचिव की इस रिपोर्ट पर चर्चा की जायेगी।
ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों और परमाणु समझौते के क्रियान्वयन पर नज़र रखना परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी IAEA की ज़िम्मेदारी है और एजेन्सी अब तक अपनी समस्त 15 बार की रिपोर्टों में इस बात की पुष्टि की है कि ईरान की परमाणु गतिविधियां शांतिपूर्ण हैं और वह परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध रहा है। MM