पाकिस्तान में आतंकी हमले की कोशिश नाकाम 3 हमलावर ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76571-पाकिस्तान_में_आतंकी_हमले_की_कोशिश_नाकाम_3_हमलावर_ढेर
पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में पुलिस ने आतंकी हमले की कोशिश को नाकाम बनाते हुए एक हमलावर को मार गिराया जबकि दो हमलावरों ने ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया। इस बीच फ़ायरिंग में एक पुलिसकर्मी की भी जान गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २६, २०१९ १२:११ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान में आतंकी हमले की कोशिश नाकाम 3 हमलावर ढेर

पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में पुलिस ने आतंकी हमले की कोशिश को नाकाम बनाते हुए एक हमलावर को मार गिराया जबकि दो हमलावरों ने ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया। इस बीच फ़ायरिंग में एक पुलिसकर्मी की भी जान गई।

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार आतंकी पुलिस लाइन्ज़ के मेन गेट से भीतर घुसा मगर वहां फ़ायरिंग करके उसे ढेर कर दिया गया।

इस बीच दूसरे आतंकी ने मेन गेट से भीतर घुस कर ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया जबकि इन दोनों के मारे जाने के बाद एक और आतंकी ने ख़ुद को मेन गेट पर ही धमाके से उड़ा लिया।

इस घटना में एक पुलिसकर्मी मारा गया जिसका संबंध डेरा ग़ाज़ी ख़ान से था।

एएसपी और एक महिला सहित चार लोग इस घटना में घायल हुए।

बलोचिस्तान आईजी पुलिस मोहसिन हसन बट ने डान न्यूज़ को बताया कि आतंकियों ने पुलिस लाइन्ज़ पर उस समय हमला किया जब सुरक्षा कर्मी अपनी पदोन्नति के लिए परीक्षा दे रहे थे मगर ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों ने सही समय पर कार्यवाही करके हमले को नाकाम बना दिया।

ज्ञात रहे कि जारी वर्ष  के शुरू में आतंकियों ने फ़ंटियर कोर के ट्रेनिंग सेंटर पर हमला किया था जिसमें चार सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में हिंसा की घटनाएं थोड़े थोड़ अंतराल से होती रहती हैं।