रूस ने बनाया एस-500 मिसाइल सिस्टम
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76719-रूस_ने_बनाया_एस_500_मिसाइल_सिस्टम
रूस ने घोषणा की है कि वह एस-500 मिसाइल सिस्टम को दूसरे देशों को देने की स्थिति में पहुंच गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०१, २०१९ १२:०५ Asia/Kolkata
  • रूस ने बनाया एस-500 मिसाइल सिस्टम

रूस ने घोषणा की है कि वह एस-500 मिसाइल सिस्टम को दूसरे देशों को देने की स्थिति में पहुंच गया है।

रूस के एक अधिकारी सरगेई चेम्ज़ोफ़ ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि रूस का एस-500 मिसाइल तंत्र, निकट भविष्य में बनकर तैयार होने जा रहा है।  उन्होंने साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यह आधुनिक मिसाइल सिस्टम अन्य देशों को बेचने के लिए भी है।  उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्दी यह मिसाइल तंत्र प्रशिक्षण के बाद रूसी सेना के हवाले कर दिया जाएगा।  रूस के इस अधिकारी के अनुसार मिसइाल सिस्टम एस-500, एस-400 मिसाइल सिस्टम से कहीं अधिक विकसित है।

अभी हाल में रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी बोरीसोव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि एस-500 मिसाइल सिस्टम निर्धारित समय के पहले ही सेना के हवाले कर दिया जाएगा।  इससे पहले रूस के रक्षामंत्री सरगेई शोईगो ने घोषणा की थी कि सन 2020 तक मिसाइल सिस्टम एस-500 रूस की सेना को दे दिया जाएगा।