अमरीकी प्रतिबंधों का डटकर मुक़ाबला करेंगेः उत्तरी कोरिया
उत्तरी कोरिया ने स्पष्ट किया है कि वह अमरीकी दबाव के सामने झुकने वाला नहीं है और प्रतिबंधों का डटकर मुक़ाबला करेगा।
उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके पियुंगयांग के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों में वृद्धि को शत्रुतापूर्ण कार्यवाही बताया है। इस बयान में कहा गया है कि उत्तरी कोरिया, किसी भी स्थिति में अमरीकी प्रतिबंधों के मुक़ाबले में झुकने वाला नहीं है। बयान के अनुसार अमरीका में उत्तरी कोरिया पर हमला करने का साहस नहीं है।
उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि देश के नेता किम जोंग ऊन और अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प की वार्ताओं में से कोई वार्ता अबतक सफल सिद्ध नहीं हुई है। अमरीकी राष्ट्रपति और उत्तरी कोरिया के नेता के बीच अबतक तीन बार भेंट हो चुकी है किंतु पियुंगयांग के बारे में अमरीका के प्रतिबद्ध न रहने के कारण यह वार्ताएं विफल रहीं।