वाइट हाउस की ईरान विरोधी कार्यवाहियों से रूस अप्रसन्न
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76836-वाइट_हाउस_की_ईरान_विरोधी_कार्यवाहियों_से_रूस_अप्रसन्न
रूस ने अमरीका की ईरान विरोधी कार्यवाहियों पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए इनकी कड़ी आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०४, २०१९ १२:४८ Asia/Kolkata
  • वाइट हाउस की ईरान विरोधी कार्यवाहियों से रूस अप्रसन्न

रूस ने अमरीका की ईरान विरोधी कार्यवाहियों पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए इनकी कड़ी आलोचना की है।

रूसी उप विदेशमंत्री ने आर्थिक प्रतिबंध लगाने और अधिक से अधिक दबाव डालने की अमरीकी नीति का विरोध करते हुए कहा है कि अमरीका, जानबूझकर फ़ार्स की खाड़ी की स्थिति को तनावग्रस्त कर रहा है।  रियाबकोफ ने कहा कि इन्सटेक्स नामक वित्तीय तंत्र को लागू करके वर्तमान स्थिति को सुधारा जा सकता है।  उन्होंने कहा कि इन्सटेक्स लागू करके फ़िलहाल संकट का समाधान किया जा सकता है।

ज्ञात रहे कि 8 मई 2019 को अमरीका की ओर से एकपक्षीय रूप से परमाणु समझौते से निकल जाने के बाद जर्मनी, ब्रिटेन और फ़्रांस ने वचन दिया था कि वे इन्सटेक्स के माध्यम से ईरान के आर्थिक हितों को सुनिश्चित बनाएंगे