व्हाइट हाउस के सामने प्रदर्शनकारियों ने अमरीकी ध्वज को लगाई आग
चार जुलाई को अमरीका के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के सामने प्रदर्शनकारियों ने अमरीका के राष्ट्रीय ध्वज को जलाया।
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के सेल्यूट टू अमेरिका कार्यक्रम के से पहले ट्रम्प की नीतियों के ख़िलाफ़ आयोजित प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया।
गिरफ़्तार होने वालों में राजनीतिक कार्यकर्ता ग्रेगोरी ली जोयी जॉनसन हैं, लेकिन हिरासत में लिए गए दूसरे व्यक्ति की पहचान ज़ाहिर नहीं की गई है।
जॉनसन ने 1984 तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की नीतियों के विरोध में अमरीकी झंडे को जलाया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करके राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में मुक़दमा चलाया गया।
हालांकि 1989 में इस मुक़दमे में उनकी ऐतिहासिक जीत हुई, अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय ने 50 राज्यों में से 48 में अमरीकी ध्वज का अपमान करने पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया। msm