तालेबान के हमले में 14 हताहत 30 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76895-तालेबान_के_हमले_में_14_हताहत_30_घायल
तालेबान के हमले में अफ़ग़ानिस्तान के 14 आम लोग मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०६, २०१९ ०९:२५ Asia/Kolkata
  • तालेबान के हमले में 14 हताहत 30 घायल

तालेबान के हमले में अफ़ग़ानिस्तान के 14 आम लोग मारे गए हैं।

अफ़ग़ानिस्तान के एक अधिकारी ने बताया कि तालेबान के ताज़ा हमले में 14 लोग मारे गए हैं।   फरयाब प्रांत के एक व्यस्त बाजार में तालेबान द्वारा मोर्टार से किये गए हमले में कम से कम 14 लोग मारे गए जबकि 30 से अधिक घायल हो गए।  

अफ़ग़ानिस्तान के फ़ारयाब प्रांत के पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता अब्दुल करीम ने बताया कि शुक्रवार को किये जाने वाले इस हमले का मुख्य निशाना पास की सुरक्षा चौकी थी। इसी बीच तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्ला मुजाहिद ने कहा कि मोर्टार के गोले हमने नहीं बल्कि सरकार ने दाग़े हैं।  इस बीच शुक्रवार को तालिबान के अलग-अलग हमलों में अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षा बलों के 18 कर्मी मारे गए हैं।  अफग़ानिस्तान में किये जाने वाले अधिकांश हमलों की ज़िम्मेदारी तालेबान और दाइश लेते रहे हैं।

ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान में दिन-प्रतिदिन अशांति बढ़ती जा रही है जिसके कारण यहां के लोग बहुत परेशान हैं।  इसके विरोध में वे आए दिन प्रदर्शन भी करते रहते हैं।