टेक्स में वृद्धि के विरोध में पाकिस्तान में देशव्यापी हड़ताल
टेक्स में वृद्धि का विरोध करते हुए पाकिस्तान में आज व्यापारियों ने देशव्यापी हड़ताल की है।
इस हड़ताल में आम आदमी से लेकर व्यापारी तक सड़कों पर उतर आए हैं। पाकिस्तान के तमाम बड़े शहर आज बंद हैंं। आज के बंद को पाकिस्तान के विपक्षी दलों ने भी समर्थन दिया है।
पाकिस्तान के कारोबारी संगठन देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं, जिसका असर साफ दिखाई दे रहा है। शनिवार के बंद का प्रभाव कराची और इस्लामाबाद में सबसे ज्यादा दिखाई दिया। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार इस हड़ताल को टालने की सभी कोशिशें नाकाम हो गईं। कराची में पाकिस्तना के प्रधानमंत्री इमरान खान से व्यापारी नेताओं की बातचीत बेनतीजा रही। कारोबारी संगठनों का कहना है कि केंद्रीय बजट में कर से जुड़े प्रावधानों के खिलाफ देश में बंद का आह्वान किया गया है। उनका कहना है कि उन्हें इससे आपत्ति नहीं है कि सरकार कर दायरे को बढ़ाना चाहती है, लेकिन यह डंडे के जोर पर किया जा रहा है जो मंजूर नहीं है। पाकिस्तान के व्यापारियों का कहना है कि देश में उद्योग-धंधों का हाल बहुत बुरा है।