ओबामा से दुश्मनी के कारण ट्रम्प निकले जेसीपीओए से
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77206-ओबामा_से_दुश्मनी_के_कारण_ट्रम्प_निकले_जेसीपीओए_से
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति से शत्रुता के कारण ट्रम्प, परमाणु समझौते से एकपक्षीय रूप से निकले थे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १५, २०१९ १२:०६ Asia/Kolkata
  • ओबामा से दुश्मनी के कारण ट्रम्प निकले जेसीपीओए से

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति से शत्रुता के कारण ट्रम्प, परमाणु समझौते से एकपक्षीय रूप से निकले थे।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प, परमाणु समझौते जेसीपीओए से इसलिए निकल गए क्योंकि इसको बराक ओबामा ने किया था।  अमरीका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत किम डैरेक ने बताया कि बराक ओबामा से ईर्ष्या एवं द्वेश के कारण ट्रम्प, परमाणु समझौते से एकपक्षीय रूप से निकल गए।  उन्होंने इस काम को कूटनैतिक लूट की संज्ञा दी है।  अमरीका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत के लीक हुए ई-मेल्स के अनुसार मई 2018 को ब्रिटेन के तत्कालीन विदेशमंत्री बोरिस जानसन वाशिग्टन गए थे।  इस यात्रा से उनका उद्देश्य ट्रम्प को इस बात के लिए सहमत करना था कि वे परमाणु समझौते से न निकलें।

किम डैरेक ने लिखा है कि जेसीपीओए को लेकर ट्रम्प की टीम में गंभीर मतभेद पाया जाता था।  उन्होंने लिखा है कि ट्रम्प के सलाहकारों के बीच भी मतभेद था और परमाणु समझौते से निकलने की स्थिति में उनके पास कोई योजना नहीं थी।  जेसीपीओए के अनुसार ईरान ने अपनी शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों को सीमित करने पर सहमति दी थी।  इस समझौते में यह भी तै पाया  था कि प्रतिबंध हटाने की स्थिति में ईरान, अन्तर्राष्ट्रीय निरीक्षकों को अपने परमाणु कार्यक्रम के निरीक्षण की भी अनुमति दी थी।