अमरीका, ईरानी संपत्ति सील करने का बिल पास
अमरीकी प्रतिनिधि सभा ने डेढ़ अरब डॉलर से अधिक की ईरानी संपत्ति सील करने का बिल पास कर दिया है।
बुधवार की शाम अमरीकी प्रतिनिधि सभा ने एक ऐसा बिल पेश किया जिसमें सरकार से मांग की गयी थी कि वह ईरान के 1 अरब 68 करोड़ डॉलर की संपत्ति सील करके, 1983 में बैरूत के अमरीकी सैन्य अड्डे में होने वाले बम धमाके में मरने वाले सैनिकों के परिजनों को हर्जाने के रूप में दे।
अमरीकी प्रतिनिधि सभा में यह बिल 31 के मुक़ाबले में 397 वोटों से मंज़ूर किया गया। इस बिल में कहा गया है कि लक्ज़मबर्ग के एक बैंक में मौजूद ईरान की 1 अरब 68 करोड़ डॉलर की संपत्ति तक अमरीका की पहुंच बनाई जाएगी।
लक्ज़म्बर्ग की एक अदालत पहले ही अमरीकी अदालतों के इन प्रयासों को अंतर्राष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध बताते हुए रद्द कर चुकी है कि हर्जाना की अदाएगी के लिए ईरान की संपत्ति तक अमरीका की पहुंच सरल बनाई जाए। (AK)