आरएसएस के आतंकवादी गुट दाइश के साथ गहरे संबंध!
पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने भारत के हिन्दू कट्टरपंथी गुट आरएसएस पर आरोप लगाया है कि उसके और तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के आपस में गहरे संबंध हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने अपनी नई किताब “दाइश” के विमोचन समारोह के मौक़े पर भारत के कट्टरपंथी हिन्दू गुट आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, आरएसएस के तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के साथ बहुत ही गहरे संबंध हैं। उन्होंने इस समारोह में कहा कि दाइश के आतंकी दक्षिण एशिया के लिए सबसे बड़ा ख़तरा बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दाइश के ज़्यादातर आतंकी अलक़ाएदा के पूर्व सरग़ना ओसामा बिन लादेन के चेले हैं और इस आतंकी गुट का मुख्यालय अफ़ग़ानिस्तान में है।
पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री की “दाइश” नामक किताब के विमोचन समारोह में पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर के राष्ट्रपति मसऊद ख़ान, दुनिया भर के कई देशों के राजनायिक, पाकिस्तानी संसदों और बड़ी संख्या में इस दश के अधिकारियों ने भाग लिया। रहमान मलिक ने इस मौक़े पर भारत के कट्टरपंथी हिन्दू गुट आरएसएस पर भी आरोप लगाया कि, तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश और आरएसएस के आपस में बहुत ही अच्छे और गहरे संबंध हैं और यह दोनों गुट लगातार एक दूसरे के संपर्क में भी हैं। (RZ)