इमरान ख़ान अमरीका रवाना
Jul २०, २०१९ १३:०४ Asia/Kolkata
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान शनिवार को अमरीका के लिए रवाना हो गए।
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के आधिकारिक निमंत्रण पर इमरान ख़ान तीन दिवसीय यात्रा पर वाशिग्टन रवाना हो गए। अपनी इस यात्रा में इमरान ख़ान अमरीकी राष्ट्रपति सहित अमरीका के कई नेताओं से विचार-विमर्श करेंगे। इस यात्रा पर इमरान ख़ान के साथ पाकिस्तान के सेना प्रमुख और आईएसआई के डायरेक्टर भी हैं। पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा है कि विगत में इस्लामाबाद और वाशिग्टन के संबन्ध तनावपूर्ण रहे हैं। अगस्त 2017 से अमरीका और पाकिस्तान के संबन्ध अधिक तनाव पूर्ण हो गए हैं जब ट्रम्प ने पाकिस्तान पर अफ़ग़ानिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप और अपने यहां आतंकवादियों को शरण देने का आरोप लगाया था।
टैग्स