बढ़ाया गया हाफ़िज़ सईद का रिमांड
जमाअतुद्दावा के प्रमुख हाफिज सईद का न्यायिक रिमांड बढ़ा दिया गया है।
पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधी न्यायालय ने जमाअतुद्दावा के प्रमुख हाफिज सईद के न्यायिक रिमांड को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। हाफिज सईद को अदालत में न्यायाधीश सैयद अली इमरान के सामने पेश किया गया। सुनवाई के बाद हाफ़िज़ सईद की न्यायिक रिमांड बढ़ा दी गई। न्यायालय ने सीटीडी को यह आदेश दिया है कि वह पूछताछ समाप्त करने के बाद सात अगस्त को चालान अदालत में पेश करे।
ज्ञात रहे कि जमाअतुद्दावा के प्रमुख हाफिज सईद को 17 जूलाई को लाहौर से गुजरांवाला जाते समय गिरफ़्तार कर लिया गया था। उनपर आतंकवादियों के लिए धन उपलब्ध कराने का आरोप है। हाफ़िज़ सईद को एंटी टेररिज़्म एक्ट 1997 के अन्तर्गत मनी लांड्रिंग के लगभग 24 से अधिक मामलों में पकड़ा गया था।