बोको हराम के हमले में 65 हताहत
(last modified Mon, 29 Jul 2019 04:10:21 GMT )
Jul २९, २०१९ ०९:४० Asia/Kolkata
  • बोको हराम के हमले में 65 हताहत

आतंकवादी गुट बोको हराम के हमले में कम से कम 65 लोग मारे गए हैं। 

नाइजीरिया के उत्तर पूर्व में एक अंत्येष्टि के दौरान बोको हराम द्वारा किये गए हमले में 65 लोगों की मौत हो गई है।  क्षेत्रीय राजधानी मैदुगुरी के पास स्थित एक गांव में बंदूकधारियों के हमले के बाद दर्जनों और शवों का पता चला।

स्थानीय मिलिशिया के एक नेता बुनु बुकर मुस्तफा ने बताया था कि तीन मोटरसाइकिलों पर आए हमलावरों ने मैदुगुरी के समीप न्गांजई जिले में एक रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थी।  स्थानीय सरकार के अध्यक्ष मोहम्मद बुलामा ने बताया कि हमले में 65 लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हुए हैं।  यह घटना रविवार की बताई जा रही है।  इससे पहले उत्तरपूर्वी नाइजीरिया में बीते माह 16 जून की रात को बोकोहराम के तीन उग्रवादियों के आत्मघाती हमले में 30 लोगों की मौत हो गई थी।

ज्ञात रहे कि क्रूर आतंकवादी गुट बोको हराम ने स्वंय को उत्तरी नाइजीरिया में स्थापित करने के उद्देश्य से सन 2009 से नाइजर, चाड तथा उत्तरी कैमरून में हथियारबंद कार्यवाहियां तेज़ कर दीं।  इस दौरान बोको हराम ने कम से कम 20000 लोगों की हत्याएं कीं और 2000000 से भी अधिक लोगों को बेघर कर दिया।