अफ़ग़ानिस्तान में 2 अमरीकी आतंकी सैनिक मारे गए
-
(फ़ाइल फ़ोटो)
अफ़ग़ानिस्तान के क़न्धार प्रांत में 2 अमरीकी सैनिक विदित रूप से इंसाइडर अटैक में मारे गए।
अफ़ग़ानिस्तान में इस देश की सेना की वर्दी पहने हुए मिलिटेंट्स या अफ़ग़ान सैनिक जब अमरीकी सैनिकों पर हमले करता है तो उसे इंसाइडर अटैक कहते हैं।
नेटो गठबंधन ने सोमवार को एक बयान में इन सैनिकों के मारे जाने का एलान किया लेकिन इस बारे में ब्योरा जारी नहीं किया।
दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान में स्थित क़न्धार के पुलिस उपनिरीक्षक मोहम्मद क़ासिम ने कहा कि यह हमला अफ़ग़ान सेना की छावनी में अमरीकी सैनिकों के दौरे के समय हुआ।
क़ासिम ने कहाः आरंभिक रिपोर्ट में कहा गया था कि 2 अमरीकी सैनिक मारे गए और 1 घायल हुआ।
एक अमरीकी अधिकारी ने नाम प्रकट न होने की शर्त पर कहा कि आरंभिक सूचना से पता चलता है कि यह इंसाइडर हमला था।
सूत्र के अनुसार, आरंभिक सूचना में बदलाव हो सकता है।
ग़ौरतलब है कि 2019 में अफ़ग़ानिस्तान में कुल 19 और इस महीने 3 अमरीकी सैनिक मारे गए हैं।
ग़ौरतलब है कि जब से अमरीका ने ईरान की इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल आईआरजीसी को आतंकवादी संगठन घोषित किया है, ईरान ने भी अमरीका की सेंट्रल कमान के सैनिकों को आतंकी घोषित किया है। (MAQ/N)