अमरीकी ड्रोन हमले में 40 हताहत
Apr १५, २०१६ १०:५३ Asia/Kolkata
अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी ड्रोन आक्रमण में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत में अमरीकी ड्रोन विमान के हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए। इस आक्रमण में कई लोग घायल हुए।
दूसरी ओर तालेबान के प्रवक्ता ने कहा है कि तालेबान ने उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक आक्रमण किये हैं। इसी बीच हमारी पश्तो सेवा ने बताया है कि तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया है उनके लड़ाकों ने शु्क्रवार की सुबह क़्ंदूज़ प्रांत के कुछ क्षत्रों में व्यापक हमले किये हैं। जबीहुल्लाह ने कहा कि इन हमलों में अफ़ग़ानिस्तान की पुलिस की बारह चौकियों पर तालेबान ने नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
टैग्स