अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका ने बढ़ाया आतंकवादः करज़ई
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77844-अफ़ग़ानिस्तान_में_अमरीका_ने_बढ़ाया_आतंकवादः_करज़ई
अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने इस देश के बारे में अमरीकी क्रियाकलापों की कड़ी आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०२, २०१९ १३:०२ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका ने बढ़ाया आतंकवादः करज़ई

अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने इस देश के बारे में अमरीकी क्रियाकलापों की कड़ी आलोचना की है।

हामिद करज़ई ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के नारे के साथ अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया था।  उन्होंने कहा कि अमरीका ने आतंकवादियों के विरुद्ध युद्ध के बजाए आम अफ़ग़ानियों की हत्याएं कीं और उनके घरों को ध्वस्त किया।  करज़ई का कहना था कि इस काम से अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवाद, रुकने के बजाए बहुत तेज़ी से बढ़ा।अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने अमरीका और तालेबान के बीच गोपनीय वार्ता की ओर संकेत करते हुए कहा कि यदि वाशिग्टन वास्तव में शांति वार्ता के प्रति गंभीर है तो उसे इस वार्ता में अफ़ग़ानिस्तान की सरकार की भूमिका को दृष्टिगत रखना चाहिए।

करज़ई ने यह बात बल देकर कही कि अफ़ग़ानिस्तान में किसी भी प्रकार की शांति की स्थापना इस देश की जनता, सरकार और पड़ोसी देशों की सहकारिता के बिना संभवन नहीं है।  इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने इस्लामी गणतंत्र ईरान से अनुरोध किया था कि वह देश की शांति प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाए ताकि अफ़ग़ानिस्तान के विरुद्ध षडयंत्र रचने वाले विदेशी अतिग्रहणकारियों की चालों को विफल बनाया जा सके।