अमरीका को उसी की भाषा में जवाब देना होगा: रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77871-अमरीका_को_उसी_की_भाषा_में_जवाब_देना_होगा_रूस
रूस ने कहा है कि समय आ गया है कि अब अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०३, २०१९ १०:२५ Asia/Kolkata
  • अमरीका को उसी की भाषा में जवाब देना होगा: रूस

रूस ने कहा है कि समय आ गया है कि अब अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, आईएनएफ़ से अमेरिका द्वारा आधिकारिक रूप से बाहर निकलने के एलान के बाद वॉशिंग्टन और मास्को के बीच तनाव बढ़ गया है। शीत युद्ध के दौरान हुई परमाणु हथियारों की इस संधि से अमरीका के बाहर निकलने को, परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया के लिए एक बड़ा झटका बताया जा रहा है। आईएनएफ़ समझौते की समाप्ति से यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि अब पूरी दुनिया में एक बार फिर परमाणु हथियारों को लेकर नई होड़ शुरू हो जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प द्वारा आईएनएफ़ समझौता समाप्त किए जाने पर गहरा खेद व्यक्त करते हुए कहा कि परमाणु हथियारों के निरस्त्रीकरण के संबंध में चलाए जा रहे अभियान को इस संधि की समाप्ति के बाद उस अभियान का भी अंत हो गया है। उन्होंने कहा कि इस संधि की समाप्ति के बाद क्षेत्र में परमाणु हथियारों के प्रसार में वृद्धि होगी और ख़तरनाक हथियारों की तैयारी न रुकने वाली होड़ आरंभ हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि डोनल्ड ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका द्वारा एक के बाद एक अंतर्राष्ट्रीय समझौतों से निकलने का क्रम जारी है और उसी सिलसिले को जारी रखते हुए ट्रम्प ने शुक्रवार को 1987 में रूस के साथ हुए इंटरमीडिएट रेंज न्यूक्लियर फ़ोर्स अर्थात आईएनएफ़ संधि से आधिकारिक तौर पर निकलने की घोषणा कर दी। याद रहे कि 6 महीने पहले ही अमेरिका ने इस समझौते को रद्द करके आईएनएफ़ से पूरी तरह निकलने की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया था। (RZ)