वॉशिंग्टन को मास्को की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77968-वॉशिंग्टन_को_मास्को_की_चेतावनी
रूस ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम और कम दूरी तक मार करने वाली अपनी मिसाइलों को स्थापित करना बंद कर दे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०५, २०१९ १६:१० Asia/Kolkata
  • वॉशिंग्टन को मास्को की चेतावनी

रूस ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम और कम दूरी तक मार करने वाली अपनी मिसाइलों को स्थापित करना बंद कर दे।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, रूस के उप विदेश मंत्री सेर्गेई रयाब्कोव ने अमेरिका को चेतावनी देते हए कहा है कि वॉशिंग्टन अपनी शक्ति और मनमानी को दिखाने के बजाए अपनी ज़िम्मेदारी का प्रदर्शन करे। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा दुनिया के विभिन्न देशों में स्थापित की गई कम दूरी और मध्यम दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों की उत्पादन लाइन को फिर से शुरू न करे।

अमेरिका द्वारा मध्यम और कम दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों की उत्पादन लाइन को फिर से शुरू करने की घोषणा के बाद रूस के उप विदेश मंत्री ने कहा कि हम वॉशिंग्टन के नए जोखिमों का मुक़ाबला करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने आईएनएफ़ के बारे में अमेरिका के साथ फिर से वार्ता के लिए रूस की ओर से तैयारी का एलान करते हुए कहा कि अगर अमेरिका एशिया में अपने मिसाइल स्थापित करेगा तो रूस भी ऐसा ही करेगा। रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि आईएनएफ की समाप्ति के बाद हथियारों की नई दौड़ शुरू हो जाएगी। (RZ)