तालिबान की धमकी पर अफ़ग़ानिस्तान सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77997-तालिबान_की_धमकी_पर_अफ़ग़ानिस्तान_सरकार_की_कड़ी_प्रतिक्रिया
अफ़ग़ानिस्तान की सरकार ने तालेबान की ओर से इस देश में आगामी राष्ट्रपति चुनावों के बारे में दी गई धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०६, २०१९ १४:३६ Asia/Kolkata
  • तालिबान की धमकी पर अफ़ग़ानिस्तान सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया

अफ़ग़ानिस्तान की सरकार ने तालेबान की ओर से इस देश में आगामी राष्ट्रपति चुनावों के बारे में दी गई धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तालेबान की इस धमकी का राष्ट्रपति चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।  इस बयान में कहा गया है कि तालेबान वैसे तो मौखिक रूप में शांति की बात करते हैं किंतु व्यवहारिक रूप में वे धमकी और हिंसा का मार्ग अपनाते हैं।

ज्ञात रहे कि तालेबान ने मंगलवार को एक बयान जारी करके धमकी दी है कि अफ़ग़ानिस्तान में आगामी राष्ट्रपति चुनाव को रोकने के लिए वे हिंसा का मार्ग अपना सकते हैं।  तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान की जनता से यह मांग की है कि वे राष्ट्रपति चुनावों का बहिष्कार करे।  अफ़ग़ानिस्तान में 28 सितंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं।