चीन में तूफान से 18 की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i78126-चीन_में_तूफान_से_18_की_मौत
पूर्वी चीन में आए "लेकिमा" नामक तूफान के कारण कम से कम 18 लोग मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १०, २०१९ १४:१४ Asia/Kolkata
  • चीन में तूफान से 18 की मौत

पूर्वी चीन में आए "लेकिमा" नामक तूफान के कारण कम से कम 18 लोग मारे गए हैं।

सीसीटीवी के अनुसार चीन के जिंजियांग प्रांत के यूंगजिया क्षेत्र में भारी वर्षा के बाद आने वाले तूफान में 18 लोग मारे गए।  शनिवार को आए इस तूफ़ान में 14 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।  तूफ़ान के कारण तेज़ हवाएं चल रही हैं और हज़ारों पेड़ उखड़ गए हैं।  लेकिमा तूफान के कारण लाखों लोग अपने घरों में बंद रहने पर मजबूर हैं।  बताया जा रहा है कि इस तूफ़ान के कारण पूर्वी चीन में तीस लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।  दूसरी ओर यह बताया गया है कि चीन में आने वाले तूफानों में लेकिमा, नौवां तूफ़ान है जिसके कारण भारी भूस्खलन हुआ है।