नॉर्वे में एक मस्जिद पर हमला
Aug ११, २०१९ ०८:४० Asia/Kolkata
नॉर्वे में एक मस्जिद में एक सशस्त्र व्यक्ति की फ़ायरिंग में 1 नमाज़ी घायल हो गया।
राजधानी ओस्लो से 20 किलोमीटर दूर उपनगरीय क्षेत्र बैरम में स्थित क़ायम मस्जिद में एक सशस्त्र व्यक्ति ने फ़ायरिंग की।
यह घटना शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे घटी।
एएफ़पी के अनुसार, पुलिस ने श्वेत हमलावर को हिरासत में लिया और उसके नियंत्रण से विभिन्न प्रकार के हथियार बरामद हुए।
ओस्लो पुलिस ने ट्वीटर पर बताया कि इस फ़ायरिंग में एक वृद्ध नमाज़ी को गोली लगी। एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा इस घटना की जांच जारी थी।
इस घटना के हवाले से रिपोर्टों में बताया कि एक श्वेत व्यक्ति ने ओस्लो के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित अन्नूर इस्लामी सेंटर की मस्जिद को निशाना बनाया। (MAQ/N)
टैग्स