रूसी राष्ट्रपति पुतीन क्रीमिया प्रायद्वीप में मोटरबाइक शो में शामिल हुए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i78146-रूसी_राष्ट्रपति_पुतीन_क्रीमिया_प्रायद्वीप_में_मोटरबाइक_शो_में_शामिल_हुए
रूसी राष्ट्रपति, क्रीमिया प्रायद्वीप में मोटरबाइक शो में ऐसी हालत में शामिल हुए कि शनिवार को राजधानी मॉस्को सहित कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ११, २०१९ ०७:४२ Asia/Kolkata
  • 10 अगस्त 2019 को पूतिन क्रीमिया के सेवस्टोपोल शहर में मोटर बाइक शो में तो दूसरी ओर उसी दिन मॉस्को में नगर परिषद के फ़्री इलेक्शन की मांग में प्रदर्शन
    10 अगस्त 2019 को पूतिन क्रीमिया के सेवस्टोपोल शहर में मोटर बाइक शो में तो दूसरी ओर उसी दिन मॉस्को में नगर परिषद के फ़्री इलेक्शन की मांग में प्रदर्शन

रूसी राष्ट्रपति, क्रीमिया प्रायद्वीप में मोटरबाइक शो में ऐसी हालत में शामिल हुए कि शनिवार को राजधानी मॉस्को सहित कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए।

पूतिन क्रीमिया के नाइट वुल्वज़ क्लब द्वारा आयोजित इस शो में शामिल हुए। क्रीमिया 2014 में युक्रेन से अलग होकर रूस में शामिल हो गया।

रूसी टीवी चैनल जिस समय पूतिन को चमड़े की जैकेट पहने हुए रूस के बाइकर क्लब के नेता एलेक्ज़ैन्डर ज़ैलडोस्टनोफ़ से हाथ मिलाते व गले मिलते हुए तथा क्रीमिया के सेवस्टोपोल शहर के निकट मोटरसाइकिल पर सवार दिखा रहा था, उस समय रूस के कई शहरों में मॉस्को की नगर परिषद के फ़्री इलेक्शन की मांग में प्रदर्शन हो रहे थे।

एक मानवाधिकार गुट ने इन प्रदर्शनों को पिछले 8 साल के दौरान सबसे बड़ा राजनैतिक प्रदर्शन बताया जो दमन को चुनौती देते हुए निष्पक्ष चुनाव के आयोजन की मांग को लेकर आयोजित हुआ। इन प्रदर्शनों में दसियों हज़ार की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

मॉस्को में पुलिस ने प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में लोगों को अपने घेरे में ले लिया, जबकि सेंट पीटर्ज़बर्ग में रैली शुरु होने से पहले ही मुख्य विपक्षी नेता को हिरासत में ले लिया गया। (MAQ/N)