अमरीका और दक्षिणी कोरिया ने आरंभ किया संयुक्त सैन्य अभ्यास
https://parstoday.ir/hi/news/world-i78189-अमरीका_और_दक्षिणी_कोरिया_ने_आरंभ_किया_संयुक्त_सैन्य_अभ्यास
कोरिया प्रायःद्वीप में अमरीका और दक्षिणी कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १२, २०१९ ११:४९ Asia/Kolkata
  • अमरीका और दक्षिणी कोरिया ने आरंभ किया संयुक्त सैन्य अभ्यास

कोरिया प्रायःद्वीप में अमरीका और दक्षिणी कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ हो गया है।

अमरीका और दक्षिणी कोरिया ने कोरिया प्रायःद्वीप में दस दिन का संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ किया है।  प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कल रात से आरंभ होने वाले इस संयुक्त सैन्य अभ्यास के आयोजन का उद्देश्य,  युद्ध की स्थिति में अमरीका और दक्षिणी कोरिया को सैन्य दृष्टि से तैयार रखना है।  रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख नहीं किया गया है कि कोरिया प्रायःद्वीप में अमरीका और दक्षिणी कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास में कितने सैनिक भाग ले रहे हैं।

कोरिया प्रायःद्वीप में अमरीका और दक्षिणी कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास इस स्थिति में आरंभ हुआ है कि जब कुछ समय पहले उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी थी कि यदि कोरिया प्रायःद्वीप में अमरीका और दक्षिणी कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास करते हैं तो फिर परमाणु मामले पर होने वाली विशेषज्ञ स्तर की वार्ता प्रभावित हो सकती है।  इस वार्ता का कार्यक्रम, अमरीका और उत्तरी कोरिया के नेता की होने वाली ताज़ा भेंट के बाद बनाया गया जो उत्तरी तथा दक्षिणी सीमा पर ट्रम्प तथा किम जुंग ऊन के बीच हुई थी।