अमरीका और तालेबान के बीच वार्ता संपन्न
https://parstoday.ir/hi/news/world-i78190-अमरीका_और_तालेबान_के_बीच_वार्ता_संपन्न
क़तर में अमरीका और तालेबान के बीच आठवें चरण की वार्ता समाप्त हो गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १२, २०१९ १२:०९ Asia/Kolkata
  • अमरीका और तालेबान के बीच वार्ता संपन्न

क़तर में अमरीका और तालेबान के बीच आठवें चरण की वार्ता समाप्त हो गई।

अफ़ग़ानिस्तान में शांति की स्थापना और वहां से अमरीकी सैनिकों की वापसी के मुद्दे पर क़तर में आयोजित अमरीका और तालेबान की वार्ता कल रात संपन्न हो गई।  तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्ला मुजाहिद ने बताया है कि सार्थक एवं लंबी वार्ता के बाद यह तय पाया है कि क़तर की राजधानी दोहा में ही वार्ता का क्रम आगे भी जारी रहेगा।

तालेबान और अमरीका के बीच द्विपक्षीय वार्ता इस स्थिति में हुई है कि जब रविवार को अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी कह चुके हैं कि देश का भविष्य, अफ़ग़ानिस्तान की जनता तय करेगी न कि विदेशी।  इससे पहले  अफ़ग़ानिस्तान के सांसदों ने तालेबान और अमरीका के बीच किसी भी प्रकार की सांठगांठ के प्रति सचेत करते हुए कहा था कि इन पक्षों के बीच संभावित शांति समझौता, अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा समाप्त करने की गारेंटी नहीं हो सकता।