हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों का प्रदर्शन सभी उड़ानें रद्द
https://parstoday.ir/hi/news/world-i78204-हांगकांग_में_लोकतंत्र_समर्थकों_का_प्रदर्शन_सभी_उड़ानें_रद्द
हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है जिसके कारण सोमवार को हांगकांग की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १२, २०१९ १६:१६ Asia/Kolkata
  • हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों का प्रदर्शन सभी उड़ानें रद्द

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है जिसके कारण सोमवार को हांगकांग की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं।

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों का विरोध प्रदर्शन उग्र रूप लेता जा रहा है।  स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार 12 अगस्त को हांगकांग की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं।  हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में आवाजें उठनी शुरू हो चुकी हैं जिसके कारण चीन पर हांगकांग को लेकर वैश्विक दबाव बढ़ गया है।

हांगकांग हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सोमवार 12 अगस्त को हजारों प्रदर्शनकारियों के हवाई अड्डे पहुंचने के बाद विमानों का परिचालन रद्द कर दिया।  हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एक बयान में कहा है कि यहां आने वाली सभी आज की उड़ानों को रद्द किया जाता है।''  हांगकांग के अधिकारियों को यह फैसला उस समय लेना पड़ा जब लोकतंत्र समर्थक हजारों प्रदर्शनकारी अपने हाथों में एसे प्लेकार्ड लेकर हवाई अड्डे पर पहुंचे जिनपर लिखा हुआ था, 'हांगकांग सुरक्षित नहीं है और 'पुलिस बल शर्म करो। बयान में बताया गया है, ''हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन रद्द कर दिया गया क्योंकि यहां सोमवार को लोग जमा हो गए थे।'' 

दूसरी ओर चीन ने हांगकांग के मामले में ब्रिटेन से दखल न देने को कहा है।  चीन ने कहा कि कोई भी विदेशी हांगकांग के मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकता।  यह प्रतिक्रिया चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से आई है।  एक रिपोर्ट में कहा गया कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने 9 अगस्त को हांगकांग की स्थिति को लेकर वहां के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के मुख्य प्रशासक कैरी लैम से फोन पर बातचीत की।  इसपर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ छ्वनयिंग ने कहा कि अब हांगकांग, चीन लोक गणराज्य का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है और अब यह ब्रिटेन का उपनिवेश नहीं है।