पाकिस्तान में मनाया जा रहा है 73वां स्वतंत्रता दिवस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i78246-पाकिस्तान_में_मनाया_जा_रहा_है_73वां_स्वतंत्रता_दिवस
पाकिस्तान अपने स्वतंत्रता दिवस को कश्मीर के साथ सदभावना के रूप में मना रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १४, २०१९ ०६:४३ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान में मनाया जा रहा है 73वां स्वतंत्रता दिवस

पाकिस्तान अपने स्वतंत्रता दिवस को कश्मीर के साथ सदभावना के रूप में मना रहा है।

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार देश अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस आज 14 अगस्त को कश्मीरियों के साथ समरस्ता के रूप में मना रहा है।  पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इस देश का राष्ट्रीय ध्वज पारंपरिक ढंग से फहराया गया।  इस समारोह में पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।  उधर पाकिस्तान की सरकार ने कश्मीरी जनता के साथ सदभावना दर्शाने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस पर विशेष लोगो जारी किया है जिसमें यह वाक्य लिखा है, "कश्मीर बनेगा पाकिस्तान"।