उत्तरी कोरिया ने दो मिसाइलों का परीक्षण कियाः दक्षिणी कोरिया
दक्षिणी कोरिया के चीफ़ आफ आर्मी स्टाफ़ ने बताया है कि पहले मिसाइल का परीक्षण आज सुबह 8 बजकर एक मिनट पर जबकि दूसरे मिसाइल का परीक्षण 8 बजकर 16 मिनट पर किया गया।
दक्षिणी कोरिया की सेना ने घोषणा की है कि उत्तरी कोरिया ने शुक्रवार की सुबह कम दूरी तक मार करने वाली दो मिसाइलों को पूर्वी सागर की ओर फायर किया है। हालिया तीन सप्ताहों के दौरान उत्तरी कोरिया द्वारा फायर किया गया यह छठां मिसाइल है।
उत्तरी कोरिया द्वारा यह मिसाइल परीक्षण उस वक्त किया गया जब उसने घोषणा कर दी थी कि दक्षिणी कोरिया के साथ वार्ता के समाप्त होने की संभावना है और दक्षिणी कोरिया अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास करने वाला है।
उत्तरी कोरिया ने विरोध स्वरूप यह मिसाइल परीक्षण किया है। उत्तरी कोरिया इसी प्रकार दक्षिणी कोरिया के उस फैसले का विरोधी है जिसमें वह अगले पांच वर्षों में अमेरिकी हथियारों की ख़रीदारी का इरादा रखता है।
दक्षिणी कोरिया के चीफ़ आफ आर्मी स्टाफ़ ने बताया है कि दो अज्ञात मिसाइलों को आज सुबह स्थानीय समय के अनुसार 8 बजकर एक मिनट पर जबकि दूसरे मिसाइल को 8 बजकर 16 मिनट पर फायर किया गया।
दक्षिणी कोरिया की सेना की घोषणा के अनुसार इन दोनों मिसाइलों की मारक क्षमता लगभग 230 किलोमीटर थी। एक अमेरिकी अधिकारी ने उत्तर कोरिया द्वारा फायर किये गये मिसाइलों के बारे में कहा है कि वाशिंग्टन उत्तर कोरिया के नये मिसाइल परीक्षण से अवगत है और अपने घटकों के साथ मिलकर स्थिति पर नज़र रखे हुए है। MM