रूस ने सीरिया की अखंडता पर बल दिया
रूस के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने बल दिया है कि सीरिया की धरती पर होने वाली हर कार्यवाही, दमिश्क़ अधिकारियों की सहमति से होनी चाहिए।
मारिया ज़ाख़ारोवा ने कहा कि सीरिया की धरती पर होने वाली हर कार्यवाही, चाहे वह जिस बहाने से हो, दमिश्क़ अधिकारियों की सहमति से ही अंजाम पानी चाहिए।
उनका कहना था कि तुर्की को सोची समझौते की परिधि में अपने वचनों पर पूर्ण अमल करना चाहिए।
रूस के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि देश की क़ानूनी सरकार के रूप में बश्शार असद की सरकार का पूरे देश पर नियंत्रण होना चाहिए और उसे अपनी धरती पर हर कार्यवाही का फ़ैसला लेने का हक़ है।
मारिया ज़ाख़ारोवा ने कहा कि सीरिया के बारे में मास्को का सैद्धांतिक दृष्टिकोण बदला नहीं है और इसमें सीरिया की धरती पर तुर्की का सैन्य आप्रेशन भी शामिल है। (AK)