करतारपुर कारिडोर खोलने को हैं तैयारः पाकिस्तान
Aug २४, २०१९ ०६:४१ Asia/Kolkata
पाकिस्तान का कहना है कि तनाव के बावजूद वह करतारपुर कारीडोर खोलने के लिए तैयार है।
पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा है कि भारत के साथ उपजे वर्तमान तनाव के बावजूद हम सिख तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बाबा गुरूनानक की 550 वी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किये जाने वाले सामरोहों में पाकिस्तान, भारत के सिख तीर्थयात्रियों का स्वागत करता है।
पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि हमने करतारपुर कारीडोर के साथ आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है और हम बाबा गुरू नानक की जयंती समारोह में तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए तैयार हैं।
टैग्स