गुट-7 में शामिल होने के इच्छुक नहींः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i78662-गुट_7_में_शामिल_होने_के_इच्छुक_नहींः_रूस
रूस ने स्पष्ट किया है कि माॅस्को, गुट-7 में सम्मिलित होने की इच्छा नहीं रखता।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २६, २०१९ १४:२४ Asia/Kolkata
  • गुट-7 में शामिल होने के इच्छुक नहींः रूस

रूस ने स्पष्ट किया है कि माॅस्को, गुट-7 में सम्मिलित होने की इच्छा नहीं रखता।

रूस के विदेशमंत्री ने घोषणा की है कि माॅस्को ने गुट-7 में शामिल होने की कोई भी मांग नहीं की है।  सरगेई लावरोफ ने इन ख़बरों का खण्डन किया है कि माॅस्को, गुट-7 में शामिल होने का इच्छुक है।  उन्होंने कहा कि रूस ने इस गुट से इस प्रकार की कोई मांग नहीं की है।  सन 2008 तक रूस, इस गुट का भाग था जिसे पहले गुट-8 के नाम से जाना जाता था।  बाद में पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के परिवर्तनों और कुछ अन्य मुद्दों को बहाना बनाकर गुट आठ से रूस की सदस्यता समाप्त कर दी थी।  उसके बाद से अब इस गुट को गुट-7 के नाम से जाना जाता है।

उल्लेखनीय है कि अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने फ़्रांस में चल रही गुट-7 की बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति को आगामी गुट-7 की बैठक में निमंत्रित करने की बात कही थी जो अमरीका में आयोजित होगी।