पाकिस्तान ने किया ग़ज़नवी मिसाइल का सफल परीक्षण
Aug २९, २०१९ ०८:३९ Asia/Kolkata
पाकिस्तान ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाले बैलिस्टिक मिसाइल ग़ज़नवी का सफल परीक्षण किया है।
डाॅन वेबसाइट के अनुसार पाकिस्तान की सेना के जनसंपर्क विभाग ने गुरूवार को बयान जारी करके घोषणा की है कि 290 किलोमीटर तक हर प्रकार के वारहेड ले जाने में सक्षम ग़ज़नवी मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है। बयान में कहा गया है कि देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने ग़ज़नवी मिसाइल के सफल परीक्षण पर वैज्ञानिकों और जनता को बधाई दी है।
पाकिस्तान के कराची महानगर के पास सोनमियानी परीक्षण केन्द्र से कल देर रात ग़ज़नवी मिसाइल का परीक्षण किया गया। बताया गया है कि 290 से 320 किलोमीटर तक की मारक क्षमता रखने वाले ग़ज़नवी मिसाइल में 700 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ ले जाने की क्षमता पाई जाती है।
टैग्स