अमरीका का एक और शत्रुतापूर्ण क़दम, आदरियान दरिया पर प्रतिबंध
https://parstoday.ir/hi/news/world-i78816-अमरीका_का_एक_और_शत्रुतापूर्ण_क़दम_आदरियान_दरिया_पर_प्रतिबंध
अमरीकी वित्त मंत्रालय ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के ख़िलाफ़ एक और शत्रुतापूर्ण क़दम उठाते हुए आदरियान दरिया तेल टैंकर और उसके कप्तान को प्रतिबंधित कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ३१, २०१९ ०५:४५ Asia/Kolkata
  • अमरीका का एक और शत्रुतापूर्ण क़दम, आदरियान दरिया पर प्रतिबंध

अमरीकी वित्त मंत्रालय ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के ख़िलाफ़ एक और शत्रुतापूर्ण क़दम उठाते हुए आदरियान दरिया तेल टैंकर और उसके कप्तान को प्रतिबंधित कर दिया है।

अमरीकी वित्त मंत्रालय के विदेशी पूंजी नियंत्रण कार्यालय ने शनिवार को एक बयान जारी करके कहा है कि सरकार के आदेश पर ईरान के तेल टैंकर आदरियान दरिया को, ज़ब्त की गई संपत्ति के रूप में पहचाना जाएगा। इस बयान में कहा गया है कि जो भी आदरियान दरिया की मदद करेगा, उसे दंडित किया जाएगा।

 

ज्ञात रहे कि आदरियान दरिया नामक ईरान का तेल टैंकर, जो पहले ग्रेस-1 के नाम से काम कर रहा था, जिब्रालटर में 45 दिनों तक रोके रखे जाने के बाद अंततः 18 अगस्त को मुक्त कर दिया गया था और अब वह अंतर्राष्ट्रीय स्वतंत्र जलमार्ग में अपनी यात्रा जारी रखे हुए है। इस तेल टैंकर को 4 जुलाई को जिब्रालटर स्ट्रेट में ब्रिटेन की नौसेना के माध्यम से रोक दिया गया था। जिब्रालटर के उच्च न्यायालय ने 15 अगस्त को इस ईरानी तेल टैंकर को छोड़ने का आदेश दिया था। न्यायालय ने इसे रोके रखने की अवधि बढ़ाने के अमरीका के औपचारिक आग्रह को ठुकरा दिया था। (HN)