अमरीका और आसेआन का संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i78910-अमरीका_और_आसेआन_का_संयुक्त_सैन्य_अभ्यास_आरंभ
आसेआन के सदस्य देशों और अमरीका के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०२, २०१९ १३:५९ Asia/Kolkata
  • अमरीका और आसेआन का संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ

आसेआन के सदस्य देशों और अमरीका के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ हुआ है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार आसेआन के देशों मलेशिया, इन्डोनेशिया, सिंगापुर, ब्रोनोई, म्यांमार, कंबोडिया, लाओस, फ़िलिपीन्स, थाईलैण्ड तथा अमरीका का पांच दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास सोमवार से आरंभ हो गया।  यह सैन्य अभ्यास थाईलैण्ड की "सताहिप" सैन्य छावनी से आरंभ हुआ जो सिंगापुर की एक सैन्य छावनी में समाप्त होगा।  इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में आसेआन देशों के 1000 सैनिक, आठ युद्धपोत, कई युद्धक विमान और अन्य सैन्य उपकरणों का प्रयोग किया जाएगा। 

यह संयुक्त सैन्य अभ्यास, दक्षिण पूर्वी एशिया के देशों और चीन के बीच भूमि विवाद के साथ शुरू हुआ है।  अमरीका, इन मतभेदों का दुरूपयोग करके क्षेत्र में अधिक तनाव उत्पन्न करना चाहता है।  ज्ञात रहे कि चीन सागर में भूमि के स्वामित्व को लेकर वियतनाम, फ़िलिपीन्स, मलेशिया, ब्रोनेई और ताइवान के सा चीन के गंभीर मतभेद पाए जाते हैं।  इसके अतिरिक्त चीन सागर में तेल और गैस के स्रोतों को लेकर भी इन देशों के बीच मतभेद हैं।