अफ़ग़ानिस्तान में फिर अमरीकी हमले में 7 लोग मारे गए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i79152-अफ़ग़ानिस्तान_में_फिर_अमरीकी_हमले_में_7_लोग_मारे_गए
अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी आतंकी सेना के हवाई हमले में 7 लोग मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०९, २०१९ १३:०५ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में फिर अमरीकी हमले में 7 लोग मारे गए

अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी आतंकी सेना के हवाई हमले में 7 लोग मारे गए।

आतंकी अमरीकी सेना ने अफ़ग़ानिस्तान के मैदाने वर्दक प्रांत में ड्रोन से हमला किया जिसमें 7 लोग मारे गए।

तस्नीम न्यूज़ के अनुसार, मैदाने वर्दक प्रांत की प्रांतीय परिषद के प्रमुख अतर मोहम्मद ताहेरी ने कहा कि मारे गए 7 लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, जो रविवार को सय्यदाबाद ज़िले के जौ-ज़र्रीन गांव में मारे गए।

अतर मोहम्मद ताहेरी ने बल दिया कि ये लोग एक जगह मेहमानी से कार से लौट रहे थे कि ड्रोन विमान के हमले का निशाना बने।

अमरीकी सेना द्वारा अफ़ग़ानिस्तान में आवासीय इलाक़ों पर हमले से इस देश में राजनैतिक व धार्मिक हस्तियों सहित अफ़ग़ान जनता का आक्रोश भड़क उठा है।

अमरीकी सैन्य कमान के अनुसार, पिछले साल अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैनिकों ने 2200 बम और मीज़ाईल मारे, जो पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है।

ग़ौरतलब है, जबसे अमरीका ने ईरान के इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल आईआरजीसी को आतंकवादी संगठन कहा है उस समय से ईरान ने भी अमरीका की सेन्ट्रल कमान के सैनिकों को आतंकी घोषित कर रखा है।(MAQ/N)