पाकिस्तान इस्राईल को कभी भी मान्यता नहीं देगाः मोहम्मद फ़ैसल
पाकिस्तान ने कहा है कि वह ज़ायोनी शासन के मान्यता नहीं देगा।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय में दक्षिण एशियाई विभाग के निदेशक मोहम्मद फ़ैसल ने कहा है कि ज़ायोनी शासन को मान्यता देने की कोई योजना नहीं है।
इरना के अनुसार, मोहम्मद फ़ैसल ने पाकिस्तान की ओर से ज़ायोनी शासन को मान्यता देने की कोशिश पर आधारित बातों को दुष्प्रचार का हिस्सा बताते हुए कहा कि इस्लामाबाद इस शासन को मान्यता न देने की नीति पर क़ायम है।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के दक्षिण एशियाई मामलों के निदेशक ने कहा कि इस्लामाबाद फ़िलिस्तीनी जनता के साथ एकता और क़ुद्स की राजधानी वाले एक स्वाधीन फ़िलिस्तीनी देश के गठन का समर्थन करता है।
हाल में पाकिस्तान में कुछ राजनैतिक हल्क़ों की ओर से इस तरह की बातें सुनने में आयी थीं कि इस्लामाबाद को चाहिए कि कश्मीर और भारत-पाकिस्तान तनाव के संबंध में अरबों की ख़ामोशी को तोड़ने के लिए तेल अविव से संबंध बनाए।(MAQ/N)