आतंकवाद से भयभीत अमरीका में आपातकाल की अवधि बढ़ी
Sep १३, २०१९ १८:३६ Asia/Kolkata
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने आतंकवादी हमलों के संबंध में लागू होने वाले राष्ट्रीय आपातकाल की अवधि बढ़ा दी है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कांग्रेस के नाम एक संदेश में आतंकवादी हमलों से संबंधित राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति बढ़ा दी है।
ट्रम्प ने इस संदेश में कहा कि 14 सितम्बर 2001 से लागू होने वाले राष्ट्रीय आपातकालीन स्थिति को जारी रहना चाहिए। राष्ट्रीय आपातकालीन स्थिति की दफ़ा 202 में आया है कि राष्ट्रीय आपातकालीन स्थिति स्वयं ही समाप्त हो जाएगी किन्तु यदि राष्ट्रपति नब्बे दिन के अंदर कांग्रेस के नाम संदेश में एमरजेन्सी जारी रखने की घोषणा कर दें तो आपातकालीन स्थिति जारी रहेगी। (AK)
टैग्स