आतंकवाद से भयभीत अमरीका में आपातकाल की अवधि बढ़ी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i79296-आतंकवाद_से_भयभीत_अमरीका_में_आपातकाल_की_अवधि_बढ़ी
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने आतंकवादी हमलों के संबंध में लागू होने वाले राष्ट्रीय आपातकाल की अवधि बढ़ा दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १३, २०१९ १८:३६ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद से भयभीत अमरीका में आपातकाल की अवधि बढ़ी

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने आतंकवादी हमलों के संबंध में लागू होने वाले राष्ट्रीय आपातकाल की अवधि बढ़ा दी है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कांग्रेस के नाम एक संदेश में आतंकवादी हमलों से संबंधित राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति बढ़ा दी है।

ट्रम्प ने इस संदेश में कहा कि 14 सितम्बर 2001 से लागू होने वाले राष्ट्रीय आपातकालीन स्थिति को जारी रहना चाहिए। राष्ट्रीय आपातकालीन स्थिति की दफ़ा 202 में आया है कि राष्ट्रीय आपातकालीन स्थिति स्वयं ही समाप्त हो जाएगी किन्तु यदि राष्ट्रपति नब्बे दिन के अंदर कांग्रेस के नाम संदेश में एमरजेन्सी जारी रखने की घोषणा कर दें तो आपातकालीन स्थिति जारी रहेगी। (AK)