बोल्टन के बाद अब नंबर ब्रायन हुक का
https://parstoday.ir/hi/news/world-i79307-बोल्टन_के_बाद_अब_नंबर_ब्रायन_हुक_का
अमरीकी विदेश मंत्रालय में ईरान के विरुद्ध काम करने वाली टीम के प्रमुख पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १४, २०१९ ०५:५६ Asia/Kolkata
  • बोल्टन के बाद अब नंबर ब्रायन हुक का

अमरीकी विदेश मंत्रालय में ईरान के विरुद्ध काम करने वाली टीम के प्रमुख पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

ब्रायन हुक के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की समीक्षा आरंभ हो गई है।  यूएस डिसक्लोज़र जनरल द डेली मेल के अनुसार ट्रम्प प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि विदेश मंत्रालय ने ब्रायन हुक के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की समीक्षा आरंभ कर दी है।  उनपर अमरीकी विदेश मंत्रालय से वफादार लोगों को निकालने का आरोप है।  ब्यान हुक पर यह भी आरोप है कि उन्होंने अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा से निष्ठा रखने वाले कर्मचारियों को भी विदेश मंत्रालय से निकाल बाहर किया है।

अमरीकी विदेशमंत्रालय ने ब्रायन हुक और कुछ अन्य अधिकारियों के ई-मेल्स और अन्य दस्तावेज़ों की जांच आरंभ कर दी है।  बताया जा रहा है कि कुछ सप्ताहों के भीतर इस जांच के परिणाम घोषित किये जाएंगे।

ज्ञात रहे कि ब्रायन हुक के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने की बात इस स्थिति में सामने आई है कि जब हालिया दिनों में अमरीका में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद से जाॅन बोल्टन को त्यागपत्र देना पड़ा है।