अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के हमले जारी, दसियों हताहत
तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान के जाबुल प्रांत के फ़लात नगर में हमला करके कम से कम 20 लोगों की हत्या कर दी।
काबुल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के जाबुल प्रांत की स्थानीय परिषद के प्रमुख "अता जान हक़ बयान" ने बताया है कि प्रांत के फलात नगर में गुरूवार को सुबह कार बम विस्फोट में कम से कम 20 लोग मारे गए जबकि 90 से अधिक लोग घायल हो गए।तालेबान ने इस हिंसक कार्यवाही की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है। इसी बीच अफ़ग़ानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि बुधवार को तालेबान के सदस्यों ने जलालाबाद नगर में हमला करके 4 आम लोगों की हत्या कर दी थी। इस हमले में 12 लोग घायल हुए थे।
उल्लेखनीय है कि हालिया कुछ सप्ताहों के दौरान अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के हमलों में बहुत तेज़ी से वृद्धि देखी जा रही है।