अमरीका और उत्तरी कोरिया के बीच फिर परमाणु वार्ता
https://parstoday.ir/hi/news/world-i79540-अमरीका_और_उत्तरी_कोरिया_के_बीच_फिर_परमाणु_वार्ता
दक्षिणी कोरिया ने अमरीका और उत्तरी कोरिया के बीच परमाणु वार्ता के पुनः आरंभ होने की बात कही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २०, २०१९ १२:१२ Asia/Kolkata
  • अमरीका और उत्तरी कोरिया के बीच फिर परमाणु वार्ता

दक्षिणी कोरिया ने अमरीका और उत्तरी कोरिया के बीच परमाणु वार्ता के पुनः आरंभ होने की बात कही है।

दक्षिणी कोरिया के अधिकारियों ने बताया है कि निकट भविष्य में अमरीका तथा उत्तरी कोरिया के बीच वार्ता होने वाली है।

कोरिया प्रायःद्वीप के मामले में दक्षिणी कोरिया के विशेष दूत ली दू हून ने शुक्रवार को कहा है कि अमरीका और उत्तरी कोरिया अभी भी संपर्क में हैं।  उन्होंने कहा कि इस बात की संभावना अधिक पाई जाती है निकट भविष्ट में अमरीका और उत्तरी कोरिया के बीच परमाणु निशस्त्रीकरण के बारे में वार्ता हो सकती है।  उत्तरी कोरिया के बारे में अमरीका के विशेष दूत स्टीफेन बोगान आज वाशिग्टन में दोनो पक्षों के बीच वार्ता को आगे बढ़ाने के बारे में अपना पक्ष रखेंगे।  इससे पहले उत्तरी कोरिया के अधिकारी कह चुके हैं कि अमरीका को स्वीकार्य प्रस्ताव के साथ वार्ता की मेज़ पर आना चाहिए।

ज्ञात रहे कि अमरीका और उत्तरी कोरिया के बीच दूसरे चरण की वार्ता की विफलता के बाद दोनो देशों के बीच वार्ता की प्रक्रिया रुक गई थी।