पाक-अफ़ग़ान सीमा पर बढ़ा तनाव, मेजर और सिपाही हताहत
Sep २०, २०१९ १७:३२ Asia/Kolkata
पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तून खां ज़िले महमंद में पाक-अफ़ग़ान सीमा पर आईइडी के धमाके के परिणाम में पाकिस्तान सेना का मेजर और एक सिपाही हताहत हो गया।
पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल आसिफ़ ग़फ़ूर ने ट्वीट किया कि धमाके में पाकिस्तानी सेना के मेजर और एक सिपाही हताहत हुए।
आईएसपीआर के अनुसार अधिकारी की निगरानी में पाकिस्तानी सेना का स्क्वाड इस घुसपैठ वाले क्षेत्र में बाड़ लगाने के काम की निगरानी में व्यस्त था कि सीमा पार से आतंकवादियों की ओर से लगाई गयी बारूदी सुरंग का निशाना बन गये।
ज्ञात रहे कि सीमा पर बाड़ लगाने के दौरान अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद आतंकवादियों ने थोड़े थोड़े समय पर कई बार पाकिस्तानी सेना पर हमले कि जिनमें कई जवान शहीद भी हो चुके हैं। (AK)
टैग्स