रूसी सेना ने भी सऊदी एयर डिफ़ेंस सिस्टम की उड़ाई खिल्ली
https://parstoday.ir/hi/news/world-i79561-रूसी_सेना_ने_भी_सऊदी_एयर_डिफ़ेंस_सिस्टम_की_उड़ाई_खिल्ली
रूसी सेना का कहना है कि सऊदी अरब का एयर डिफ़ेंस सिस्टम अक्षम है और युद्ध के मैदान में बेकार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २०, २०१९ २०:५६ Asia/Kolkata
  • रूसी सेना ने भी सऊदी एयर डिफ़ेंस सिस्टम की उड़ाई खिल्ली

रूसी सेना का कहना है कि सऊदी अरब का एयर डिफ़ेंस सिस्टम अक्षम है और युद्ध के मैदान में बेकार है।

रशा टूडे की रिपोर्ट के अनुसार रूसी सेना ने शुक्रवार को एक बयान जारी करके कहा कि सऊदी अरब का एयर डिफ़ेंस सिस्टम जो अमरीका के पैट्रियाट मीज़ाइलों और अमरीकी रडारों से लैस है, आरामको तेल प्रतिष्ठान पर हालिया हमले को नहीं रोक सका।

रूसी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि युद्ध में पैट्रियाट मीज़ाइल सिस्टम की उपलब्धियों पर सवाल उठ रहे हैं और यह सिस्टम युद्ध में दुश्मनों के व्यापक हमलों को रोकने की क्षमता नहीं रखता।

ज्ञात रहे कि शनिवार 14 सितम्बर को यमन की सेना ने 10 ड्रोन विमानों से सऊदी अरब की तेल कंपनी आरामको के दो तेल प्रतिष्ठानों बक़ीक़ और ख़ुरैस पर हमला किया था। 

इस कार्यवाही के बाद यमन की सेना के प्रवक्ता यहया सरी ने एक बयान जारी करके बताया था कि यह हमला, सऊदी अरब की ओर से यमन के विरुद्ध किये जा रहे हमलों के जवाब में है।  उन्होंने बताया कि सऊदी गठबंधन के परिवेष्ठन के बावजूद देश की प्रतिरोध क्षमता में तेज़ी से वृद्धि हो रही है। (AK)